फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dry fruits remain on the eye

ड्राई फ्रूट्स पर रहेगी नजर, गुलाब ढाएगा कहर

Wed, 31 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 31 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits remain on the eye

हरदोई। बाजार में बधाई पत्रों क ी बिक्री जारी है और

विज्ञापन
फूलों के गुलदस्ते आदि के आर्डर दिए जाने लगे हैं। ताकि एक जनवरी को लोगों को शुभकामनाओं के साथ गुलदस्ते भेजे जा सके। इसको लेकर मंगलवार को भी बाजार में खासी चहल पहल रही। बधाई पत्रों के साथ ही लोगों ने फूलों गुलदस्तों की दुकानों पर जाकर गुलदस्तों एवं बुकों के आर्डर किए हैं।

हालांकि, अबकी बाजार में महंगाई से सामान्य रूप से ही बधाई पत्रों एवं कलेंडर व डायरी की बिक्री हो रही है। वैसे बाजार में जहां बधाई पत्र पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं, तो वहीं डायरी भी 50 से लेकर 4 सौ रुपये कीमत तक की मौजूद हैं। गुलदस्ते आदि भी सौ से लेकर 5 सौ रुपये की कीमत तक उपलब्ध हैं, पर इन सबके बीच लोग ऐसी चीजें ले रहे हैं, जो सुंदर एवं आकर्षक हो तथा दाम भी ज्यादा न हो।

उधर, नए साल की खुशियों को भुनाने को अभी से शहर व शहर से सटे रेस्तरां आदि को सजाने का क्रम शुरू कर दिया है। रेस्तरां मालिकों का कहना है कि नया साल 31 दिसंबर से नहीं, बल्कि 25 दिसंबर से ही शुरू हो जाता है इससे लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। नए साल की खुशी में पार्टी देने को भी लोगों ने रेस्टोरेंट्स में अपने लोगों के लिए बुकिंग करा दी है।

महात्मा गांधी मार्ग स्थित ट्रीट रेस्तरां के मालिक संजय सिंह ने बताया कि नए साल पर ग्राहकों के लिए पांच सौ रुपये के ऊपर के बिलों पर वह निर्धारित डिस्काउंट देंगे। इसके अलावा मिनी पार्टियाें की बुकिंग की गई है। पार्टियों की मांग पर संगीत आदि की सुविधा भी प्रदान की गई है। रही बात नव वर्ष के स्वागत में नई डिशों की तो चाइनीज आइटम बढ़ाए गए हैं।

ब्रेकरी आदि के आइटम भी मौजूद है। उधर, गुलाब की एक एक कली के लिए 15 से 20 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसको लेकर फूल व्यवसायियों ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर बुकें भी काफी खर्चीले साबित होंगे। व्यवसायियों का कहना है कि आस पास के जिलों से जहां से फूलों की आमद होती है, वहां पर उनको भी एडवांस बुकिंग करानी पड़ी, तब जाकर उनको कहीं 31 दिसंबर को गुलाब व ग्लाइडोलियस आदि फूल मुहैया  कराए जा रहे हैं।

उधर, नए साल पर लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ मुंह मीठा कराने का भी चलन है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता, पर इतना जरूर है कि इस बार रसगुल्लों पर ड्राई फ्रू ट्स के हावी होने की पूरी उम्मीद है। जिसको लेकर अभी से दुकानों पर ड्राई फ्रूट्स नजर आने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि नए साल पर ही नहीं हर त्योहार पर अब इन गिफ्ट पैकों की ही मांग बढ़ती नजर आती है। इसके अलावा अबकी नए साल के मौके पर तरह तरह के उपहारों से लेकर मोबाइल फोनों को तोहफों में देने का ट्रेंड खूब चलेगा।

गिफ्ट कार्नर के विक्रे ताओं का कहना है कि अबकी भी तरह तरह के गिफ्ट बाजार में आए हैं। म्यूजिकल बाक्स आकर्षण का केंद्र है, जिसको खोलने पर फूल के साथ हैप्पी न्यू ईयर वह भी संगीत की लहरियों पर सुनाई देती है। आयुषी मोबाइल्स के प्रोपराइटर समीर गुप्ता व मोनू गुप्ता का कहना है कि ग्राहकों की नजर लार्ज स्क्रीन हैंडसेट पर ज्यादा रहने की उम्मीद है। टूजी की अपेक्षा थ्रीजी मोबाइल की अधिक मांग रहेगी। उनका कहना है कि ग्राहकों को आकर्षित करने को मोबाइल शोरूमों के द्वारा कई स्कीमें चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed