{"_id":"5dc3184a8ebc3e5b586e6db0","slug":"driver-fell-down-from-buggi-and-died-hardoi-news-knp524226748","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी से नीचे गिरा चालक, पहिए के नीचे दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी से नीचे गिरा चालक, पहिए के नीचे दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र में उल्ली नहर मार्ग पर मंगलवार देर शाम सिगोहा पुल मोड़ पर ओवरलोड बुग्गी अनियंत्रित होने से चालक गिर गया। बुग्गी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रेउरी निवासी ओमप्रकाश उर्फ पिंटू (39) पुत्र गयाप्रसाद बुग्गी चालक था। उसके परिवार में पत्नी नीलम, दो बेटे राहुल, रामू और दो बेटियां नेहा और शबनम हैं। पिंटू मंगलवार को शाहाबाद सवारी लेकर गया था। देर शाम शाहाबाद से भाड़े पर खाद लादकर गांव आ रहा था। रास्ते में मझिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत उल्ली नहर मार्ग पर सिगोहा पुल मोड़ पर बुग्गी नीचे उतारने का प्रयास कर रहा था।
इसी दौरान बुग्गी ओवरलोड होने से घोड़े का पैर फिसल गया। ओमप्रकाश अनियंत्रित होकर बुग्गी से नीचे गिर गया। उसकी गर्दन पर से पहिया निकल गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उसकी सांसें थम गईं थीं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया।