{"_id":"6663460095488693190c04ad","slug":"driver-dies-due-to-electrocution-in-e-rickshaw-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115464-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शे में करंट उतरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शे में करंट उतरने से चालक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शे में करंट उतरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंपा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा निवासी रजनीश (32) पुत्र महेश का अपना ई-रिक्शा है। वह उसे स्वयं चलाते थे। गुरुवार रात उसने घर पर ई- रिक्शे को चार्जिंग में लगा दिया। शुक्रवार सुबह सात बजे वह उठा और मोबाइल पर बात करने के दौरान घर के पास खड़े ई-रिक्शे में टेक लगा लिया। ई-रिक्शे में करंट आ रहा था। इससे वह गिर गया। परिजन आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक के पिता महेश ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शे में किसी ने करंट लगा दिया।
इससे उसकी मौत हो गई। रजनीश की पत्नी सावित्री के अलावा उसके दो पुत्री 10 वर्षीय प्रियांशी और सात वर्षीय प्रशंसा है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि करंट लगने से चालक की मौत हुई। परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।