फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Driver crushed to death after tractor-trolley overturns

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दबकर मौत

Thu, 01 Aug 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Driver crushed to death after tractor-trolley overturns
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्यूरी चंद्रमपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ज्यूरी चंद्रमपुर निवासी रामू (30) गांव में ही एक ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार शाम वह हर्रैया से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ज्यूरी चंद्रमपुर आ रहा था। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। रामू उसके नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर वापस घर आ गए और बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed