फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dog saves his master life from robbers

युवक का गला रेतने का प्रयास, पालतू कुत्ते ने बचाया

Mon, 02 Sep 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
dog saves his master life from robbers
हरदोई में रॉकी नाम के इस कुत्ते ने ही बचाई मुफीद की जान। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में शनिवार रात पिता और भाई के साथ घर के बाहर सो रहे युवक को नकाबपोश बदमाश उठाकर पड़ोस के खंडहरनुमा मकान में ले गए। नकाबपोशों ने युवक का गला रेतने का प्रयास किया तो युवक का पालतू कुत्ता रॉकी वहां पहुंच गया। मालिक की जान खतरे में देखकर कुत्ते ने बदमाशों पर हमला बोल दिया। उससे डरकर बदमाश भाग गए। रविवार सुबह मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर निवासी अजमत, अपने बेटों मुईन व मुफीद के साथ शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था। मुफीद के अनुसार देर रात दरवाजे पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे उठाया और कुछ दूर स्थित खंडहरनुमा मकान में ले गए। बदमाशों ने छुरी से उसका गला रेतने का प्रयास किया, जिससे उसके गले पर गहरे जख्म हो गए। मुफीद ने बताया कि नकाबपोश उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे थे, इस बीच घर के पास बैठा उसका पालतू कुत्ता पीछे-पीछे खंडहर में आ गया।
विज्ञापन

कुत्ते ने उसे नकाबपोशों के चंगुल में फंसा देखा तो हमला बोल दिया। सहमे बदमाश मौके से जान बचाकर भाग गए। मुफीद खून से लथपथ घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसओ रामलखन ने बताया कि पीड़ित मुफीद की तहरीर पर जांच की जा रही है। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed