फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Do not pull the wire, and handed power bills

तार खींचे नहीं, थमा दिया बिजली का बिल

Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Do not pull the wire, and handed power bills
बिजली का बिल देखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

मल्लावां (हरदोई)। विद्युत विभाग की मनमानी के चलते करीब पचास ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन लिए बगैर ही बिल थमा दिए गए। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली के खंभे लगे थे जिन पर अभी तक ना तो तार खींचे गए और ना ट्रांसफार्मर लगवाया। ऐसे में बिजली मिलने का सवाल ही नहीं उठता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बिल माफ कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबटमऊ के मजरा तौकलाबाद में 2002 में बिजली विभाग की ओर से गांव में खंभे लगाए गए थे। न तो उन खंभों पर तार खींचे गए और न ही ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद भी ग्रामीणों के पास बिल पहुंचने लगे हैं। ग्रामीण शिवलाल के नाम 7720 रुपये, राजकुमार के नाम 7885 रुपये, रामकिशन के नाम 7564 रुपये, रामेश्वर के नाम 7760 रुपये का बिल आया है।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 50 ग्रामीणों को विभाग की ओर से बकाया धनराशि जमा करने के लिए दो दिन पहले विद्युत उपकेंद्र से एक कर्मचारी गांव गया और ग्रामीणों को बिल थमा दिए। जब ग्रामीणों ने कहा कि तार और ट्रांसफार्मर तो लगे ही नहीं तो बिल किस बात का। उसने बताया कि यह बिल तो बिजली विभाग का है अदा तो करना ही होगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बिल माफ कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानपति व सपा ब्लाक अध्यक्ष माधौगंज शिवमोहन राठौर ने बताया कि बिल के मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दी है जिस पर जेई से बात की गई, लेकिन वह ठोस जवाब नहीं दे सके। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस बाबत जेई अमरीश गौतम ने बताया कि यदि गलत तरीके से ग्रामीणों को बिल मिले हैं तो जांच करवाकर उच्चाधिकारियों से बात कर बिल माफ कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed