फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Do not make the disputed site a polling station - DM

दबंग व्यक्ति के दरवाजे पर न बनाएं जाएं मतदान केंद्र-डीएम

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Do not make the disputed site a polling station - DM
हरदोई। पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र किसी ऐसे स्थल को न बनाएं जोकि विवादित हो। किसी असरदार व्यक्ति के प्रभाव क्षेत्र में वह स्थल न आता हो। यह बात जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारियों से जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थापित मतदान केंद्र बनाए जाएं। स्थलों का संभाजन (पृथकीकरण) कार्य वास्तविक संख्या के आधार पर बीएलओ और सुपरवाइजर, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि समन्वय बनाकर पूरी पारदर्शिता व गंभीरता के साथ तत्काल शुरू कर दें और सभी उच्च अधिकारी प्रतिदिन कार्य की प्रगति उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य चारों के चुनाव एक साथ होने से और बढ़ गई है, इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी प्रत्येक दशा में प्रत्येक मतदान स्थल बूथ पर 10 प्रतिशत वृद्धि को ध्यान में रखकर औसतन 725 व अधिकतम 800 मतदाता वाले मतदान केंद्रों का सत्यापन कर लें। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एडीएम संजय कुमार सिंह को दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सदर राकेश कुमार, संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार व ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed