फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM-SP kept solving the problem, subordinates busy on mobile

Chitrakoot News: डीएम-एसपी निपटाते रहे समस्या, मातहत मोबाइल में व्यस्त

Sun, 07 Sep 2025 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 07 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
DM-SP kept solving the problem, subordinates busy on mobile
फोटो05सीकेटीपी-7- परिचय- संपूर्ण समाधान दिवस पर मोबाइल में व्यस्त अ​धिकारी। संवाद
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार ने कर्वी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई बार देखा गया कि डीएम व एसपी जन शिकायतों का निस्तारण करा रहे थे और कई अधिकारी मोबाइल देखने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

दिवस में ज्यादातर शिकायतें जमीन संबंधी विवादों, सड़क, बिजली व पानी की रहीं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि समय सीमा के अंदर समस्याओं का निराकरण किया जाए। तहसील कर्वी में दिवस में फरियादियों ने जमीन से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए पत्र दिया।
विज्ञापन

बताया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। डीएम ने कहा कि लेखपालों से कहा कि जमीन से संबंधित मामलों का पुलिस की टीम के साथ मौके पर जाकर निपटारा कराया जाए। इस मौके पर एसडीएम पूजा साहू, सीओ अरविंद कुमार वर्मा व तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर में कस्बे सहित एसडीएम फूलचंद्र यादव, तहसीदार भारत प्रताप सिंह ने समस्याएं सुनीं। 44 शिकायतों में पांच निपटाई गईं। मऊ तहसील में एडीएम उमेश चंद्र निगम व अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने समस्याएं सुनीं। मानिकपुर में एसडीएम मोहम्मद जसीम ने समस्याएं सुनीं।
मानिकपुर तहसील में चंद्रामारा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवशंकर पटेल ने दिए पत्र में कहा कि ऊंची, गोड़वारी मार्ग का निर्माण कराया जाए। मऊ तहसील में भखरवार निवासी राजकरन ने दिए पत्र में कहा उसने अपनी जमीन में काऊ सेड बनाने के लिए पत्र दिया था। जिसको पास कर दिया गया । इसकी धनराशि नहीं दी जा रही है।

अधिकारियों के मोबाइल में व्यस्त रहने के मामले में सदर एसडीएम पूजा साहू ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। जन शिकायतों के निस्तारण के दौरान वह सब इस ओर कम ध्यान दे पाए हैं आगे से अधिकारियों को जन शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

फोटो05सीकेटीपी-7- परिचय- संपूर्ण समाधान दिवस पर मोबाइल में व्यस्त अधिकारी। संवाद

फोटो05सीकेटीपी-7- परिचय- संपूर्ण समाधान दिवस पर मोबाइल में व्यस्त अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed