{"_id":"2209fc8d1fdc4879b03d33c7a5bfa4ac","slug":"dm-centre-reconstructed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पोषण एवं पुनर्वास केंद्र खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पोषण एवं पुनर्वास केंद्र खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के बाल विभाग में संचालित पोषण एवं
विज्ञापन
पुनर्वास केंद्र पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र के निरीक्षण में भारी खामियां
मिलीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था
दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने सोेमवार की दोपहर पोषण एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चों के वार्ड में सीलन के कारण पानी टपकता मिला। इसके अलावा कक्ष में भारी दुर्गंध आ रही थी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तक्काल अवर अभियंता को बुलाकर छत सही कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कक्ष की दीवारों को दुरुस्त करने को कहा, ताकि वहां पर सीलन न आए। उन्होंने कक्ष में उठ रही दुर्गंध पर कड़ी नाराजगी जताई और कक्ष में फिनायल का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने जब फिनायल दिखाने को कहा तो जिम्मेदार एक दूसरे का मुंह ताकते दिखे। वहां पर मौजूद कर्मचारी कुपोषित बच्चों के विषय में विस्तृत जानकारी नहीं दे सके।
सभी एक दूसरे का मुंह देख रहे थे। कई कर्मचारी तो मौजूद ही नहीं मिले। उन्होंने बच्चों की माताओं से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली और जिन महिलाओं के बैंक एकाउंट नहीं खुले थे, उनके बैंक एकाउंट खुलवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा. आरके मिश्र सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।