{"_id":"5e2740938ebc3e4b650a9122","slug":"dm-and-sp-look-ganga-yatra-prepration-hardoi-news-knp5398753172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने लिया गंगायात्रा की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने लिया गंगायात्रा की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
राजघाट पर गंगा यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे, एसपी अमित कुमार व अन्य अधिक?
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। 27 जनवरी को राजघाट पर आने वाली गंगा यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर डीएम ने एसपी के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि जनसभा में लोगों के बैठने की व्यवस्था विशेष तौर पर की जाए। गंगा आरती के लिए अलग से मंच बनवाने के निर्देश दिए।
27 जनवरी को जनपद में गंगा यात्रा आ रही है। इसको लेकर राजघाट पर तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार राजघाट पहुंचे। यहां डीएम ने शारदा नहर के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम को निर्देश दिए कि गंगा किनारे स्वागत समारोह और जनसभा कराएं। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएम ने डीपीआरओ व बिलग्राम व सांडी के ईओ को सौंपी।
विभागीय अधिशासी अभियंता एके सिंह को निर्देश दिए कि स्वागत समारोह, जनसभा और गंगा आरती के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सभी तैयारियां 27 जनवरी से पूर्व ही पूरी कर लेने को भी डीएम ने कहा। एसपी अमित कुमार ने सीओ बिलग्राम को निर्देश दिए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था कराएं। इस दौरान सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, डीएफओ राकेश चंद्रा, एसडीएम बिलग्राम रामविलास यादव भी मौजूद रहे।