फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dled paper kathin raha

शैक्षिक प्रबंधन व प्रशासन के पेपर ने छुटाए पसीने

Mon, 09 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
dled paper kathin raha
हरदोई। डिप्लोमा इन ऐलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षार्थियों की दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर भाषा एवं गणित के पठन लेखन व क्षमता का विकास व दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन व प्रशासन की परीक्षा हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सख्ती का माहौल रहा।
विज्ञापन

डायट परीक्षा प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा शहर के चार सेंटरों राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, वेणी माधव, आरआर इंटर कालेज में कराई गई। राजकीय इंटर कालेज में प्रथम व द्वितीय पाली में 398 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी व दो अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रथम व द्वितीय पाली में 400 ने परीक्षा दी। वेणी माधव में दोनों पालियों में 244 उपस्थित रहे व दो अनुपस्थित रहे। इसी तरह आरआर इंटर कालेज में प्रथम व द्वितीय दोनों ही पालियों में 345 ने परीक्षा दी जबकि दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गणित का पेपर आउट, परीक्षा तिथि नहीं घोषित
हरदोई। डायट परीक्षा प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि मऊ, एटा व प्रयागराज में व्हाट्सएप के जरिए डीएलएड द्वितीय वर्ष के गणित चतुर्थ का पेपर आउट हुआ। जिसके बाद प्रदेश भर में इस प्रश्न पत्र की डीएलएड परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। अभी तक तिथि घोषित नहीं की गई। वहीं दो दिन पूर्व हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पर भी सवाल उठे थे लेकिन उस पर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed