फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Divyang kept suffering on the garbage heap for two hours, died

Hardoi News: दो घंटे कूड़े के ढेर पर तड़पता रहा दिव्यांग, मौत

Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Divyang kept suffering on the garbage heap for two hours, died
हरदोई। गांव से बरात निकलने के समय पिकअप डाला में लदे डीजे में करंट लगने से दिव्यांग की गिरकर मौत हो गई। इसके बाद चालक उसे गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर डालकर चला गया। परिजनों ने पिकअप चालक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के म्योना गांव निवासी गुड्डू का इकलौता पुत्र (18) विमलेश कुमार दिव्यांग था। शुक्रवार की शाम गांव निवासी राजाराम के पुत्र धीरज की बरात में शाहाबाद कोतवाली के सहोरा गांव जाने की तैयारी हो रही थी। उसी बरात में गांव निवासी पिकअप डाला मालिक नेकलाल को डीजे लेकर जाना था। नेकलाल विमलेश को मजदूरी पर साथ में ले गया था। शाम करीब छह बजे नेकलाल डीजे लदे पिकअप डाला को मोड़ रहा था। उसी समय बिजली के तार की चपेट में आने से विमलेश पिकअप डाला से नीचे गिर गया। आरोप है इस पर नेकलाल ने उसे गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर डाल दिया और बरात के साथ ही पिकअप डाला लेकर चला गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विमलेश करीब दो घंटे वहीं पर तड़पता रहा। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे। गंभीर हालत में विमलेश को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में मातम है। विमलेश की एक बहन खुशबू है। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed