फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   district panchayat chairman election toady

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान

Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
district panchayat chairman election  toady
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज होगा। दिन में 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने सुरसा पंचम से पार्टी के समर्थन से जीतीं प्रेमावती को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने सुरसा प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित मुन्नी देवी गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है। जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। मतदान की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में पूरी कराई जाएगी। मतदान के लिए एक एक सदस्य को ही मतदान कक्ष में प्रवेश मिलेगा। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। तीन बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित है और इसके बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना होने के बाद प्रेक्षक ओर निर्वाचन आयोग की अनुमति से परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। महिला थाना, देहात कोतवाली, सुरसा बघौली, सांडी माधौगंज, टड़ियावां और शाहाबाद के कोतवाल / थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई है। 11 निरीक्षकों और 13 उपनिरीक्षकों की ड्यूटी भी अलग अलग प्वाइंट्स पर लगाई गई है। 75 सिपाही और 29 महिला सिपाही ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। डेढ़ सेक्शन पीएसी भी लगाई गई है। एक फायर टेंडर भी कलेक्ट्रेट परिसर में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed