फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   district got 197 new rangroot

जनपद को मिले 197 पुलिस आरक्षी

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
district got 197 new rangroot
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में सलामी देते रिक्रूट। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले को 197 नए पुलिस आरक्षी मिले हैं। बुधवार को एसपी ने नए रंगरूटों (रिक्रूट) की पासिंग आउट परेड के बाद सलामी ली। छह माह की ट्रेनिंग में अव्वल रहे रिक्रूट देवेंद्र को एसपी ने सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार दिया। नए रंगरूट मिलने से जिले की कानून व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन में छह माह से 197 रंगरूट प्रशिक्षण ले रहे थे। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नवागत एसपी राजेश द्विवेदी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। नए रंगरूटों की छह महीने और ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन

इसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए यह आरक्षी
थानों पर भेजे जाएंगे। जिसमें तीन महीने ग्रामीण थानों में और तीन महीने शहरी थानों रहेंगे। एसपी ने कहा कि इन रंगरूटों की ट्रेनिंग पूरी होने और थानों में भेजे जाने से जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी। आगामी विधानसभा चुनावों में भी इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। एसपी ने सभी को ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का पाठ पढ़ाया। परेड में एएसपी पूर्वी, एएसपी दुर्गेश सिंह पश्चिमी, सीओ सिटी विकास जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed