फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District 119 School inept , will not center

जिले के 119 स्कूल अयोग्य, नहीं बनेंगे केंद्र

Tue, 20 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
District 119 School inept , will not center
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 119 विद्यालयों को
विज्ञापन
बोर्ड ने अयोग्य घोषित कर दिया है। इनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो सकती है।

बताते चलें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए जिले में 536 विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,78,053 इस बार हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल में संस्थागत 96913 विद्यार्थी हैं। इनमें 60612 बालक और 36301 बालिकाएं हैं। व्यक्तिगत विद्यार्थी के रूप में 3018 ने पंजीकरण कराया। इनमें 2099 बालक और 919 बालिकाएं हैं। वहीं इंटर के 73,833

विद्यार्थी हैं। इनमें 45,445 बालक और 28,388 बालिकाएं हैं। व्यक्तिगत में 4289 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 2363 बालक और 1924 बालिकाएं शामिल हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की नीति जारी की गई है। जिसमें अर्नह घोषित विद्यालयों को इस बार भी परीक्षा केंद्र न बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बोर्ड से अर्नह विद्यालयों की सूची

जारी की गई है। जिसमें जिले के 117 विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा बगैर परीक्षा दिए विद्यार्थियों को पास करने के मामले में बोर्ड ने दो विद्यालयों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इससे इस बार इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे विद्यालय भी परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे जिनके दो सत्र पूरे नहीं हुए हैं। अर्नह विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने के

दिशा निर्देश आते ही विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा समिति की बैठक करके विद्यालयों की जांच कराई जाएगी। नवंबर के प्रथम सप्ताह में सूची तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed