{"_id":"619d2a224b235f205d38fc28","slug":"dispute-between-2-groups-in-hospital-hardoi-news-knp6656750121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में दो पक्ष भिड़े,जिला अस्पताल में चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में दो पक्ष भिड़े,जिला अस्पताल में चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक्सरे कक्ष के गेट के बाहर मारपीट करते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेेत्र के ग्राम नस्यौली डामर में मंगलवार को रंजिश में प्रधान व कोटेदार पक्ष में मारपीट हो गई। घटना में प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां एक्सरे कक्ष के बाहर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। जिससे अस्पताल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्यौली डामर निवासी ब्रजपाल सिंह (60) ग्राम प्रधान है। उसकी गांव के कोटेदार मिथिलेश सिंह से रंजिश चल रही है। ब्रजपाल के मुताबिक मंगलवार सुबह वह गांव में मनरेगा मजदूरों के पैसे देने गया था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे विपक्षियों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। मारपीट में एक पक्ष से प्रधान व दूसरे पक्ष से सतेंद्र सिंह (25) घायल हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में एक्सरे कक्ष के बाहर ईंट-पत्थर चल गए। जिसमें बृजपाल के पक्ष से उसका बेटा जयवीर सिंह (24), कल्लू (30) दूसरे पक्ष से सतेंद्र चुटहिल हो गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दरोगा पर पक्षपात का आरोप
दरोगा पर पक्षपात का आरोप आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर घायल प्रधान ब्रजपाल सिंह को परिजन जिला अस्पताल से स्ट्रेचर पर लादकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी विकास जायसवाल ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ के आश्वासन के बाद परिजन चले गए।