फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Disabled e-rickshaw driver collides with bike, one dead

Hardoi News: दोनों पैरों से निशक्त ई-रिक्शा चालक ने बाइक मेें मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 11 Oct 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Disabled e-rickshaw driver collides with bike, one dead
शाहाबाद। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में निशक्त ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला फूटा महल निवासी तसव्वर (28) के मामा शकील के यहां हकीका का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को था। यहां से वह अपने दोस्त अकमल (24) के साथ बाइक से रिश्तेदार सुहेल के यहां खाना देने जा रहा था। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलआईसी कार्यालय मोड़ के पास ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से सड़क पर गिरे युवकों पर ही ई-रिक्शा पलट गया। घटना में तसव्वर और अकमल घायल हो गए। दोनों को सीएचसी शाहाबाद लाया गया। यहां चिकित्सक ने तसव्वर को मृत घोषित कर दिया। अकमल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया गया है। वह दोनों पैरों से निशक्त है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed