फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Directive to stop one day salary of MNREGA Deputy Commissioner on negligence

मनरेगा में लापरवाही पर उपायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 19 Nov 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Directive to stop one day salary of MNREGA Deputy Commissioner on negligence
हरदोई। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों का भुगतान गलत खाता संख्या दर्ज होने के कारण नहीं हो पा रहा है। खास बात यह है कि सीडीओ की ओर से कई बार इस संबंध में मनरेगा उपायुक्त और खंड विकास अधिकारियों को सख्त हिदायत दिए जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा उपायुक्त से जवाब तलब करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जनपद में रिजेक्ट ट्रांजेक्शन और डिले पेमेंट को लेकर स्थिति खराब है। पिछले कई वित्तीय वर्षों के रिजेक्ट ट्रांजेक्शन अभी तक दुरुस्त नहीं कराए जा सके हैं, तो भुगतान भी समय से नहीं हो पा रहे हैं। यह हाल तब है जबकि पिछले कई माह से खुद सीडीओ निधि गुप्ता वत्स मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल और सभी खंड विकास अधिकारियों से स्थिति में सुधार लाने के लिए हर सप्ताह समीक्षा कर रही हैं। बीती 17 नवंबर को भी सीडीओ ने डिले पेमेंट और रिजेक्ट ट्रांजेक्शन की समीक्षा के दौरान स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब सीडीओ ने मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल से रिजेक्ट ट्रांजेक्शन की खराब स्थिति पर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा मनरेगा में डिले पेमेंट को लेकर नाराजगी जताते हुए जवाब तलब करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश भी सीडीओ ने जारी किया है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में डिले पेमेंट की स्थिति बेहद खराब
मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी अधिकतम 15 दिन के अंदर मिल जानी चाहिए। 15 दिन बाद भी भुगतान न होने पर यह डिले पेमेंट की श्रेणी में आ जाता है। अहिरोरी, बावन, बेंहदर, संडीला, भरखनी, पिहानी, हरियावां, हरपालपुर और कछौना में डिले पेमेंट की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजेक्ट पेमेंट में कुछ ऐसा है हाल
मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों के बैंक खातों में मजदूरी भेजी जाती है। कई बार खाता संख्या गलत होने, खाता बंद होने आदि कारणों से पेमेंट रिजेक्ट हो जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 का जनपद में 15 लाख 34 हजार 530 रुपये का रिजेक्ट पेमेंट है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष का एक करोड़ 17 लाख 96 हजार 489 रुपये रिजेक्ट पेमेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed