{"_id":"578d164c4f1c1b9332c4c303","slug":"diarrhea-and-malaria-in-four-villages-in-tdiawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टड़ियावां के चार गांवों में डायरिया और मलेरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टड़ियावां के चार गांवों में डायरिया और मलेरिया
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। ब्लाक के चार गांवों में डायरिया व मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। करीब एक सौ लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। ग्राम प्रधान और आशा ने बीमारी के संबंध में सीएचसी पर सूचना दी थी, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे की टीम गांवों में नहीं पहुंची है। सीएचसी अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने डा. राम लखन गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ब्लाक के भेलखड़ा, भोलापुरवा, पाठक पुरवा, कंचा थोक खाला गांव के लोग भी डायरिया और मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं। भेलखड़ा के प्रधानपति त्रिगुनी नारायण व गांव की आशा जय देवी ने दो दिन पूर्व सीएचसी पर लिखित में जानकारी दी थी लेकिन इसके बाद भी अभी तक स्वास्थ्य महकमे की टीम इन गांवों को नहीं पहुंची है। इसके चलते बीमारी में आए लोग निजी क्लीनिकों व गांवों में मौजूद नीम हकीमाें का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
भेलखड़ा गांव में जयदेवी (42), जगरूप (44), सुनील (20), मधुराम (18), राहुल (10), महेश (36), सीमा (13), हरद्वारी (50), अनीश (10), श्रवण (40), सोमवती (38), शिवानी (12), रजनीश (18), श्यामू (14), काली चरन (15), भूरा (5), मोनिका (22) मुन्नी (55) बीमार हैं। इसी तरह भोलापुरवा में नीतू (18), विनीत (9), प्रीती (2), मधुरानी (25) समेत पाठक पुरवा, कंचा थोक गांवाें के दर्जनों लोग डायरिया व मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन