फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devshilpi anniversary of Lord Vishwakarma Money

देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनी

Thu, 17 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 17 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devshilpi anniversary of Lord Vishwakarma Money

जिले में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

विज्ञापन
गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। प्रतिष्ठानों में पूजन अर्चन और हवन के साथ सभी ने एक-एक बुराई को छोड़ने का संकल्प भी लिया। आईटीआई में भी वहां के टीचरों और कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं ने हवन पूजन कर उनको नमन किया।

पालिका परिसर के जलकल प्रांगण मेें भगवान विश्वकर्मा की पूजा चेयरमैन मीना अग्रवाल के निर्देशन में पूरे उत्साह के साथ की गई। सभासद ज्योति प्रकाश सिन्हा, सुशील कुमार, सुशील देवल, विद्यावती, सुमन वर्मा, हरि प्रताप सिंह, राजीव सिंह, बबलू गुप्ता, छुनक्की तिवारी आदि ने हवन पूजन में आहुतियां देकर हर वर्ष की तरह इस बार भी विकास की कामना की।

इस मौके पर बालेश्वर मिश्रा, कमल मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, विद्या भूषण सिंह, अरुण सिंह, सुरेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे। बीएसए कार्यालय के ईएमआईएस सेल में भगवान विश्वकर्मा का पूजन इंचार्ज शैलेंद्र झा ने किया। इंचार्ज ने कहा कि यह पूजा यांत्रिक प्रतिष्ठानों में की जाती है।

इसी पूजा का प्रताप है कि आधुनिक यंत्रों की वृद्धि हुई है। इस मौके पर राकेश त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, श्रवण मिश्रा, दिलीप शुक्ला, अनुपम मिश्रा, राधा कृष्ण, सौरभ, अमित, आशीष बाजपेई, पूजा, वीरेंद्र, राबिन आदि मौजूद थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीनों और भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर हवन किया गया।

प्रधानाचार्य दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में कर्मियों व छात्र-छात्राओं द्वारा मशीनों का पूजन करने के बाद हवन में भी आहुतियां डाल आईटीआई की तरक्की की कामना की गई। उधर, जीआईसी में विश्वकर्मा जयंती पर कालेज के व्यावसायिक शिक्षा कार्यशाला में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन पूजन किया गया।

इस मौके प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों को अपने अंदर विश्वास जगाकर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, तभी वह आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर डा. अमरेंद्र सिंह, शशिवेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, सुधाकर बाजपेई, राजपाल सिंह, रामपाल, अजय शुक्ला, रजनीश सिंह, प्रभाकर पांडे, इंद्रप्रताप सिंह, सच्चिदानंद, भगवान दास आदि मौजूद थे।

उधर, एसडी इंटर कालेज मेें प्रधानाचार्य सियाराम ने विश्वकर्मा जयंती मनाते हुए कहा कि छात्रों को अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए तभी वह आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर सर्वेश शुक्ला, वीके सिंह, राजीव त्रिपाठी, केएस शुक्ला, दिवाकर राजवीर सिंह, संजीव सिंह, राजेश सिंह, अनिल पाल, चितरंज चौधरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed