फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees will not feel any shock while bathing in the Ganga.

Hardoi News: गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को नहीं लगेंगे झटके

Sat, 25 Oct 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees will not feel any shock while bathing in the Ganga.
फोटो 15: राजघाट पर अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करतीं एडीएम प्रियंका सिंह। स्रोत : विभाग
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में झटके नहीं लगेंगे। लोक निर्माण विभाग राजघाट और राजकीय मेला बेरियाघाट पर आने और जाने के मार्गों को गड्ढामुक्त करवाएगा। लोक निर्माण विभाग ने मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक-दो दिन में काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर जिले में राजकीय मेला बेरियाघाट और राजघाट पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर बेरियाघाट और राजघाट पर मेला भी लगता है। मेले में लोग अपनी जरूरत की खरीदारी करते हैं। बेरियाघाट पर श्रद्धालुओं के जाने और आने के लिए दो अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था की गई है। वहीं, बिलग्राम-कन्नौज मार्ग से राजघाट जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने राजघाट और बेरियाघाट जाने वाले मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने की प्रक्रिया पूरी करा ली है। जल्द ही काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन

--
चार-चार किलोमीटर लंबाई वाले मार्गों को कराया जाएगा दुरुस्त
राजघाट और राजकीय मेला बेरियाघाट जाने वाले तीन मार्गों को आवागमन के लिए चिह्नित किया गया है। तीनों मार्गों का सर्वे करा लिया गया है। मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए विभाग की तरफ से प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। एक-दो दिन में काम भी शुरू करा दिया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें न हों। -आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोताखोरों की टीम रखें और महिलाओं के लिए अलग से घाट बनवा लिए जाएं
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले और गंगा स्नान के लिए राजघाट पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। शनिवार को एडीएम राजघाट पहुंचीं। वहां श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रास्ता, स्नान के लिए घाट और वहां पर सुरक्षा बंदोबस्त, मेले में लगने वाली दुकानों और मेले की निगरानी के लिए सीसी कैमरा और पुलिस फोर्स की तैनाती आदि के संबंध में अधिकारियों से संवाद किया। कहा कि गोताखोरों की भी व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने गंगा स्नान और मेले को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीएम से कहा कि सभी व्यवस्थाएं पहले से ही जुटा ली जाएं। पानी में गहराई को देखते हुए रस्सी आदि बंधवाई जाए और उससे आगे न जाने की चेतावनी भी लिखवाई जाए। महिलाओं के लिए घाट और कपड़ा आदि बदलने के लिए सुरक्षित और सभी तरफ से बंद बनवाया जाए। ताकि उनकी निजता बनी रहे। एडीएम ने कहा कि मेले में खोया-पाया शिविर के साथ ही चिकित्सा शिविर और अन्य सहायता केंद्रों को भी बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed