{"_id":"61cb5b48b361ee05100644e1","slug":"development-in-25-ward-hardoi-news-knp672267419","type":"story","status":"publish","title_hn":"10-10 लाख से 25 वार्डो में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10-10 लाख से 25 वार्डो में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 29 करोड़ 84 लाख रुपये की आय के सापेक्ष 37 करोड़ रुपये के खर्च का ब्यौरा दिया गया। जिसमें 10-10 लाख से कस्बे के 25 वार्डो में विकास कार्य कराए जाने का निर्णय भी शामिल है। बैठक में सभासदों ने अधिक गृह व जल टैक्स वसूले जाने पर भी हो हल्ला किया।
नगर पालिका की बैठक में सबसे पहले आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसमें पालिका के 29 करोड़ 84 लाख रुपए की आय होने व 37 करोड़ के व्यय होने का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया हैं व शेष बचे विकास कार्यों को लेकर आम सहमति बनाई गई है। इसके बाद नगर पालिका के समस्त वार्डों के विकास के बारे में प्रस्ताव रखा गया।
चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी ने बताया कि सभी वार्डों में दस दस लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सभासद अकील अंसारी व सरताज ने कहा कि गरीबों पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाए गए हैं। इसलिए गृह व जल कर का डोर टू डोर पुन: सर्वे कराया जाए।
विज्ञापन
सभासदों ने टैक्स और वार्डो के विकास को लेकर हंगामा किया। कहा कि जिन लोगों को टैक्स की नोटिस दी गई हैं उन पर पुन: विचार करके सही टैक्स लगाए जाएं। जिससे नागरिकों को परेशानी न हो साथ ही इस मौके पर जल-कल अभियंता सौरभ, सभासद हसन मक्की, सरताज, बबलू, गुडिय़ा, रीना, परवेज सहित अन्य सभासद व नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक स्थगित होने की गलत सूचना फैली
अवकाश पर होने के कारण ईओ बैठक में मौजूद नहीं थे। बैठक न होने की सूचना के बारे में पालिका अध्यक्ष मो. रईस अंसारी ने सूचना को गलत बताते हुए कहा कि बैठक पूर्व एजेंडे के आधार पर बुलाई गई थी, बैठक स्थगित नहीं की गई थी।