{"_id":"574f2f3b4f1c1b6a79108efb","slug":"despite-the-water-crisis-in-the-village-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में टंकी के बावजूद पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में टंकी के बावजूद पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज (हरदोई)। ग्राम पंचायत बेनीगंज देहात के मजरा पुरवा नईबस्ती में पेयजल का संकट है। गांव में टंकी होने के बावजूद ग्रामीणों को सप्लाई नहीं होती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। बेनीगंज नई बस्ती के मजरा की आबादी करीब तीन हजार है। नगर पंचायत में जलापूर्ति के लिए इस बस्ती के करीब पानी की टंकी बनी है जबकि बस्ती के लोग निजी हैंडपंप से पानी का उपयोग करते हैं। जलस्तर गिरने से हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है, इससे बस्ती में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
बस्ती के लोगों का कहना है कि पानी की टंकी पर बने ट्यूबवेल की 300 फिट बोरिंग से सप्लाई होने के कारण उनके हैंडपंप जवाब दे गए हैं। ग्राम प्रधान नूरजहां का कहना है कि पेयजल संकट के लिए डीएम, एसडीएम से गुहार लगाई जा चुकी है। कहा कि अगर पानी की टंकी से बस्ती में भी सप्लाई मिल जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। प्रधान का कहना है कि नगर पंचायत अगर हमारी बस्ती को पानी नहीं दे सकती है तो हमारी जमीन से पाइप लाइन क्यों निकालती है। अगर बस्ती में पानी नहीं दिया गया तो हम सप्लाई रुकवा देंगे।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष रुपेश अंजाना का कहना है कि नियमानुसार हम गांव की आबादी को पेयजल की सप्लाई नहीं दे सकते। बस्ती के करीब बस स्टैंड पर एक स्टैंड पोस्ट लगवा दिया है। बस्ती के लोग उसी से पानी भरते हैं। नईबस्ती के रियासत अली, कल्लू, लाल मोहम्मद, अयूब सिद्दीकी, नवी अहमद, जलालू, नजाकत अली, मुन्ना, पीर मोहम्मद, छोटे, कल्लू आदि ने जिला प्रशासन से पेयजल सुविधा सुधरवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन