फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Desired to become an IPS, wrote 'bad life', 'bad luck' and committed suicide

Hardoi News: आईपीएस बनने की थी ख्वाहिश, बैड लाइफ, बैडलक लिख लगा लिया फंदा

Tue, 22 Oct 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Desired to become an IPS, wrote 'bad life', 'bad luck' and committed suicide
सांडी (हरदोई)। आईपीएस बनने की ख्वाहिश रखने वाले पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ले चुके एमए के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पास मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने गुडबाय, बैडलाइफ, बैडलक और नाम के आगे इंजीनियर भी लिखा है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी मनीष कुमार (22) फर्रुखाबाद के बद्री विशाल पीजी कॉलेज में एमए इतिहास का छात्र था। पिता सर्वेश कुमार के मुताबिक मनीष सोमवार को डेढ़ बजे तक खेत में मवेशियों के लिए तैयार हो रही बरसीम में पानी लगा रहा था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह मनीष का शव सांडी क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर पक्षी विहार के पास स्थित एक आश्रम के सामने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव देखकर सांडी थाने की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव की तलाशी ली।
विज्ञापन




इस दौरान शव के पास से बद्री विशाल कॉलेज का परिचय पत्र मिला। एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये भी मिले। शव के पास ही एक बैग भी रखा था। इसमें कुछ कपड़े और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों की किताबें भी थीं। मोबाइल में दर्ज नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई। पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि मनीष पाॅलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर चुका था। अप्रेंटिस भी की थी। वह आईपीएस बनना चाहता था, इसलिए इतिहास विषय से परास्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता घरों में ट्यूशन पढ़ाते हैं। बेटे की मौत से पिता सर्वेश और मां संतोषी बदहवास हो गईं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed