फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deputy Commissioner's father attacked from Banke, dies

Hardoi News: डिप्टी कमिश्नर के पिता पर बांके से हमला, मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner's father attacked from Banke, dies
पाली (हरदोई)। पुरानी रंजिश के चलते मुड़रामऊ गांव में कुछ दबंगों ने डिप्टी कमिश्नर के पिता पर घात लगाकर बांके से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ निवासी रावेंद्र कुमार मथुरा में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके पिता दयाराम गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस को दयाराम ने बताया था कि वह गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव के महावीर ने अपने भाई रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, मनोज व रजनीश के साथ मिलकर घेराबंदी कर गाली गलौज की। विरोध करने पर बांके से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गैस एजेंसी को लेकर पुराना विवाद है। परिजन जिला चिकित्सालय से गंभीर हालत में दयाराम को लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को जिला चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया गया है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed