फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dengue reaches district jail, three new patients including prisoner admitted

Hardoi News: जिला कारागार तक पहुंचा डेंगू, बंदी समेत तीन नए मरीज भर्ती

Tue, 22 Oct 2024 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dengue reaches district jail, three new patients including prisoner admitted
हरदोई। डेंगू की दस्तक अब कारागार तक हो गई है। मंगलवार को डेंगू से पीड़ित तीन नए मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें जिला कारागार का एक बंदी भी शामिल है। पैथोलॉजी में हो रहीं जांचाें में भी एक या दो मरीज सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार डेंगू पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में बुखार के प्रतिदिन कई मरीज आ रहे हैं। 300 से 350 मरीजों में बुखार होने पर करीब 140 से 150 लोगों की डेंगू की जांच कराई जा रही है। गनीमत है कि डेंगू के संक्रमित केस अधिक नहीं हैं। जिले भर में सोमवार शाम तक 72 मरीज संक्रमित मिले हैं। डेंगू ने फिलहाल शहर में पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से भर्ती होने वाले मरीजों में शहर से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से एक मामला जिला कारागार से भी आया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कारागार में निरूद्ध बंदी को डेंगू के लक्षण मिलने पर भर्ती कराया गया। शाहाबाद निवासी राजेश एक मामले में जिला कारागार में बंद हैं। बीते पांच सात दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। सोमवार को जांच कराई गई तो डेंगू के लक्षण पाए गए। इसके बाद राजेश को दो पुलिस कर्मियों की निगरानी में डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो अन्य मरीज भी भर्ती किए गए हैं। दोनों ही मामले शहर के हैं। मोहल्ला आजादनगर निवासी विजय ने अपनी पत्नी प्रेम कुमारी को सोमवार रात को डेंगू की रिपोर्ट संक्रमित आने पर भर्ती किया गया। हालांकि, अब उन्होंने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव है। एक अन्य मामला सुभाषनगर का है, यहां के निवासी गोविंद काे तीन दिन से बुखार आ रहा था, जांच में डेंगू मिला तो उन्हें सोमवार की सुबह भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरदोई। डेंगू के मामले बढ़ने के बावजूद जिम्मेदारों को सबकुछ ठीक नजर आ रहा है। शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी ऐसा अभियान नजर नहीं आ रहा है, जहां से यह पता चले कि एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ हो या फिर नियमित ढंग से फॉगिंग हो रही हो। नगर पालिका रोस्टर बनाकर फॉगिंग तो कर रहा है, लेकिन वह नाकाफी लग रहा है। इसकी वजह से शहर में डेंगू ने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं।



डेंगू के मरीजों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है, केस कम आ रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। जांचें प्रतिदिन हो रही हैं और कोई मरीज गंभीर मिल रहा है तो तत्काल भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। कई मरीज स्वस्थ्य होकर भी गए हैं। -डॉ. जेके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed