{"_id":"d19bb935f9f39fc255814d6209d176bf","slug":"dengue-menace-continues-another-vulnerable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर जारी, एक और चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर जारी, एक और चपेट में
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोकथाम के तमाम सरकारी प्रयासों को धता बताते हुए डेंगू केे मरीज मिलने का
विज्ञापन
सिलसिला जारी है। पिहानी में पाए गए तीन नए मरीजों में एक सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी को डेंगू होने की पुष्टि
हुई है। उनका इलाज जारी है। दो अन्य को डेंगू की आशंका में अस्पतालों मेें
भर्ती करवाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी अयूब जफर को जांच रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। उनका इलाज जारी है। इसी तरह खुर्मली मोहल्ले के जैनुल आबिदीन व अख्तरी बेगम को डेंगू की आशंका में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनके परिजनों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स काफी कम पाई गई हैं। चिकित्सकों ने डेंगू की
आशंका जताते हुए लखनऊ और हरदोई में भर्ती करने की सलाह दी, जिस पर इन्हें वहां के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उधर, कस्बे में टाइफाइड का भी जबरदस्त प्रकोप है। बुखार आने पर लोग घबराहट का शिकार हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि स्वास्थ्य टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रोें में कार्य कर रही हैं। बीमारियों से बचाव को लोग साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दें।
बुखार की चपेट में आने से किशोर की मौत
हरपालपुर क्षेत्र में विचित्र बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुखार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। इसके अलावा कई गांव विचित्र बुखार की चपेट में है। थाना क्षेत्र के कस्बा हरपालपुर निवासी राहुल यादव (17) पुत्र राम प्रकाश यादव पांच दिन सेे बीमार चल रहा था। उसेे पहले फर्रुखाबाद स्थित डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ले जाया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में विचित्र बुखार का प्रकोप बढ़ने से रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसकी चपेट में आकर कई गांव के लोग बीमार हैं।