{"_id":"c7b99b93f5499e292a6e84da926252e1","slug":"demands-on-the-performance-of-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर जनसेवा समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर जनसेवा समिति ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के समस्त विकलांग, वृद्ध निराश्रितों को दी जा
विज्ञापन
रही पेंशन धनराशि 300 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15 सौ रुपये मासिक करने की
मांग सहित कई मांगों को लेकर हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जनसेवा
समिति के पदाधिकारियों और विकलांगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में
प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर
कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरि मोहन शुक्ल ने कहा कि विकलांगों को निर्गत करने वाले रेल रियायती प्रमाण पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से निर्गत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण विकलांगों को अनावश्यक जन-धन की हानि हो रही है। ऐसी स्थिति में उक्त प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय पर निर्गत कराए जाए।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में जारी किए जा रहे राशन कार्ड जो महिला मुखिया के नाम से बनने हैं, ऐसे में विकलांग जो अविवाहित हैं उनके स्वयं के राशन कार्ड वितरित किए जाए। प्रदर्शन के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं विकलांगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा।
इस दौरान दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा यातायात के लिए ट्रेनों में विकलांग कोच ट्रेन के मध्य में पूर्ण कोच एवं प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर विकलांगों के लिए आरक्षित खिड़की की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इस मौके पर मिथिलेश शुक्ला, राजाराम पाल, अरविंद त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, गौरव और रवि प्रकाश आदि मौजूद थे।