{"_id":"620bd9ed0bd05260352d6186","slug":"delivery-done-by-operation-woman-broke-her-breath-hardoi-news-knp6808007153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन से कराया प्रसव, महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन से कराया प्रसव, महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला महिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं जानलेवा हो रही हैं। सोमवार को शाम ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद महिला ने कुछ घंटेे बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने जिम्मेदारों पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन शव लेकर घर चले गए।
बिलग्राम कस्बा के मोहल्ला मैदानपुरा निवासी सलमा (22) गर्भवती थीं। उसका पहला प्रसव था। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों के मुुताबिक, डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर वह ऑपरेशन को राजी हो गए थे। देर शाम ऑपरेशन से सलमा ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सलमा के शरीर में खून की कमी व अन्य समस्या नहीं दी। बुधवार की सुबह अचानक उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने जिम्मेदारों पर ऑपरेशन में लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया।
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को कोसते परिजन शव लेकर घर चले गए। उधर, जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं की हो रहीं मौतों से अस्पताल प्रशासन परेशान है। प्रसूूूताओं की मौत की वजह जानने के लिए जांचें कराई जा रहीं हैं।
ओटी की कल्चर जांच कराने के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही इंफेक्शन से हो रही मौत जानने के लिए ऑपरेशन से पहले प्रसूताओं के खून की कल्चरल जांच कराई जा रही है।
ऑपरेशन के कई घंटे बाद महिला की अचानक मौत हुई है। महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। इसको लेकर बुधवार को डॉक्टरों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- डॉ. विनीता चतुर्वेदी, सीएमएस, महिला अस्पताल