{"_id":"9861b8d3e6c11f9a03e2fbd50ff50e43","slug":"delays-in-recruiting-intern-bifre-btc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती में विलंब पर बिफरे बीटीसी प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती में विलंब पर बिफरे बीटीसी प्रशिक्षु
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में 15 हजार सहायक टीचरों की भर्ती
विज्ञापन
प्रक्रिया में शासन स्तर से किए जा रहे विलंब से खफा बीटीसी प्रशिक्षुओं ने
गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की तथा
मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर तत्काल भर्ती
प्रक्रिया को शुरू कराने की मांग की।
इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डायट में बीटीसी 2011 एवं बीटीसी 2012 बैंच के प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। टीईटी भी उत्तीर्ण हैं। कहा कि इसके बाद शासन द्वारा 15,000 टीचरों की भर्ती प्रक्रिया निकालने का दावा तो किया, लेकिन अब तक शुरुआत ही नहीं कर पाए और न ही काउंसिलिंग की कोई तिथि ही घोषित की जा सकी है।
उन्होंने कहा कि यदि 14 जून तक शासन ने काउसिलिंग तिथि नहीं घोषित की तो समस्त अभ्यर्थी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 जून से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को भी सौंपा और जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कराए जाने की मांग की।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवशंकर पांडे, आजाद यादव, प्रशांत शुक्ला, शुभम् मिश्रा, अंकित कुमार, राजा रंकेश, मंजूषा श्रीवास्तव, सिम्मी वर्मा, प्रीती गौतम और दीक्षा सिंह आदि मौजूद थे।