{"_id":"58fe44324f1c1b9d65c0c7b6","slug":"deer-stuck-in-the-grip-of-thorns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटीले तारों की चपेट में आकर हिरन मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटीले तारों की चपेट में आकर हिरन मरा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मृत हिरन के आसपास मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव में खेतों के आसपास लगे कटीले तार की चपेट में आकर हिरन जख्मी हो गया। कुत्तों से बचने के लिए हिरन गांव की तरफ भागा। गांव के किनारे गिरने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वन्य कर्मी शव को जिला मुख्यालय लाए हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव के ग्रामीण सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत जा रहे थे। तभी एक हिरन खेतों की तरफ से तेजी से दौड़ता हुआ आ रहा था। पीछे कुत्तों का झुुंड लगा था।
विज्ञापन
हिरन गांव के पास आकर गिर गया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगा दिया। हिरन की गर्दन में गहरे जख्म थे। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। करीब एक घंटे बाद वन्य कर्मी रामचंद्र और श्याम सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
उनके पहुंचने तक हिरन मर गया था। ग्रामीणों का कहना था कि फसल को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए खेतों के आसपास लगे धारदार तारों की चपेट में आकर हिरन की गर्दन में जख्म हुए हैं। वन्य जीव संरक्षक रतनेश ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया था।