फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deen Dayal Upadhyay's Integral Humanism linked politics with service: Kamlesh Mishra

दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद ने राजनीति को सेवा से जोड़ा : कमलेश मिश्रा

Wed, 11 Feb 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deen Dayal Upadhyay's Integral Humanism linked politics with service: Kamlesh Mishra
फोटो=32-गोष्ठी में बोलते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व मंच पर मौजूद पदा​धिकारी। स्र
हरदोई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को हुए कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत कर राजनीति को सेवा से जोड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में कमलेश मिश्रा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र निष्ठा का प्रतीक था। उनका मानना था कि राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब प्रकृति, समाज और व्यक्ति के बीच संतुलन हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है। क्षेत्रीय मंत्रीय विनोद पटेल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने राजनीति काे सवा का साधन माना। अंत्योदय का सिद्धांत समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ व्यक्ति के उत्थान की बात करता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय संगठन को परिवार के रूप में विकसित किया। उन्होंने सिखाया कि विकास का केंद्र बिंदु समाज का सबसे कमजोर वर्ग होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, संदीप सिंह, राजेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय और अजय शुक्ला, नीतू चंद्रा, गांगेश पाठक, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो=32-गोष्ठी में बोलते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व मंच पर मौजूद पदाधिकारी। स्र

फोटो=32-गोष्ठी में बोलते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व मंच पर मौजूद पदाधिकारी। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed