{"_id":"59569f064f1c1b423b8b4898","slug":"death-of-the-inmate-s-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की करंट से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर स्थित ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के खंभे में करंट आ रहा था, युवक खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया गया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उमराव निवासी अल्जीप शर्मा (40) की पचदेवरा के ग्राम अनंगपुर में ससुराल है। वह पत्नी गीता (30), बेटी अंजलि (13), गौरा(2) व अमित (5) वर्ष के साथ 15 दिन पहले छुट्टी मनाने अनंगपुर आया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 7 बजे अल्जीप पत्नी व बच्चों के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। वह किसी काम से घर के बाहर गया, पीछे से आ रही गाड़ी का हार्न सुनकर वह सड़क से नीचे उतर गया और उसका शरीर लोहे के बिजली के खंभे से छू गया।
विज्ञापन
खंभे में करंट होने की वजह से अल्पजीत गंभीर रूप से झुलस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अल्जीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पिता रामरतन व भाइयों ने जान से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
जानकारी मिलने के बाद एसओ पचदेवरा महेश पाल सिंह ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।