फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of newborn admitted in SNCU, complaint of pneumonia also increased

Hardoi News: एसएनसीयू में भर्ती नवजात की मौत, निमोनिया की शिकायत भी बढ़ी

Tue, 09 Jan 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 09 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Death of newborn admitted in SNCU, complaint of pneumonia also increased
हरदोई। तीखी सर्दी के बीच नवजात बच्चे भी तेजी से निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। ऐसे नवजात को लगातार मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशनल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती हो रहे हैं। सोमवार को गंभीर हालत में भर्ती कराए गए एक नवजात की मंगलवार सुबह मौत भी हो गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में एसएनसीयू में 12 वार्मर लगे हुए हैं। सोमवार को यहां पर 13 नवजात भर्ती थे और इसके कारण एक वार्मर पर दो नवजात भी रखे गए थे। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया निवासी संदेश की पत्नी ऊषा का प्रसव शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार रात हुआ था। सोमवार को नवजात की हालत बिगड़ गई, तो उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला अस्पताल के अधीक्षक डा. सुबोध कुमार ने बताया कि नवजात बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। उसके इलाज की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। मंगलवार को एसएनसीयू में आठ बच्चे भर्ती थे, लेकिन फिर भी एक एक वार्मर में ही दो दो बच्चों को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed