फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   death of child during delivery

Hardoi News: प्रसव के दौरान बच्चे की मौत

Sun, 28 Apr 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 28 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
death of child during delivery
हरदोई (भरावन)। अतरौली थाना क्षेत्र के नई गढ़ी निवासी महिला ने प्रसव के दौरान मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला के पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों की पिटाई से गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नई गढ़ी निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि अपनी पुत्री सारिका की शादी लालपुर बंजारा निवासी रामेंद्र के साथ की थी। सारिका गर्भवती थी और करीब तीन माह से मायके में रह रही थी। शुक्रवार को सारिका अपने तीन साल के बेटे प्रद्युमन के साथ जंगली शिवमंदिर पूजा करने गई थी। आरोप है कि रास्ते में सास, देवर, ससुर और पति उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन

सारिका ने विरोध किया तो लात घूसों से उसकी पिटाई करदी। घर पहुंचते ही सारिका की तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी भरावन ले जाया गया। जहां मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मारपीट की बात गलत है। प्रसव के बाद नवजात की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed