{"_id":"5e1395498ebc3e87c11d7bd9","slug":"death-body-throw-into-pond-after-murder-athroli-news-ali2233517196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवती का शव पोखर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर युवती का शव पोखर में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव काजिमाबाद में सोमवार को पथवारी वाली पोखर में करीब 24 वर्षीय युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। शरीर पर चक्की का पत्थर बंधा था और गले में रस्सी व चुनरी का फंदा लगा था। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद शव पानी में फेंका गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
अपराह्न करीब 3 बजे कुछ लोग पथवारी की ओर गए थे तभी उन्हें पोखर के पानी शव उतराता नजर आया। कुछ देर में ही आग की तरह खबर फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की पोखर किनारे भीड़ लग गई। सूचना पर अतरौली कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पोखर का पानी गंदा होने के कारण पानी के अंदर घुसने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। इस पर पुलिस ने रस्सा व कांटा आदि की व्यवस्था कराई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। शव पर पट्टी तार कोकाकोला रंग का लोअर व टीशर्ट थी। टीशर्ट फटने के कारण शव अर्द्धनग्न अवस्था में था।
बिजली के बार से बंधा था चक्की का पत्थर
युवती के शरीर पर आटा पीसने वाले चक्की के पत्थर को बिजली के तार से बांधा गया था। पुलिस के अनुसार युवती की कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। अतरौली कोतवाल राजीव सिरोही के अनुसार काजिमाबाद व आसपास के गांवों से लापता युवतियों के परिवारवालाें को बुलाया गया है। साथ ही विभिन्न थाना, कोतवाली में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर भी बरामद शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।