{"_id":"6079c1758ebc3e8ca76f8241","slug":"death-bike-hardoi-news-collision-elderly-hardoi-news-knp623846135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बाइक सवार ने दवा लेने आई वृद्धा को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्धा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़िया निवासी कृष्णावती (70) गांव में ही परिवार के साथ रहती थी। पिछले दो दिन से उसे बुखार आ रहा था। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे वह कोर्रिया स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई थी।
दवा लेकर वापस जाते समय हरदोई - शाहजहांपुर मार्ग पर बाइक सवार ने कृष्णावती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्णावती गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास मौजूद परिचितों ने उसके पुत्र संजय कुमार को घटना की जानकारी दी और वृद्धा को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दोपहर बाद वृद्धा की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय ने बताया कि उसने घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।