फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deadly attack on former head, wife and nephew

Hardoi News: पूर्व प्रधान, पत्नी व भतीजे पर जानलेवा हमला

Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former head, wife and nephew

विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में बेहंदर के पूर्व प्रधान, पत्नी व भतीजे पर बुधवार देर रात पड़ोस के ही रहने वाले छह से ज्यादा लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार, तमंचे व लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पूर्व प्रधान की पत्नी की हालत नाजुक बनी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बेहंदर निवासी देवी शरण ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बुधवार देर रात करीब आठ बजे पत्नी मुक्ति देवी के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान भतीजे शैलेश व अर्जुन ने बताया कि गांव के ही रहने वाले मोहित, हर्षित, धीरज, शानू, केशनू, सुभम ,छोटू, अंकुर सोनी ने पुरानी रंजिश के चलते पीटा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पीड़ित व पीड़ित की पत्नी थाने देने जा रहे थे। रास्ते में बैंक मोड़ के पास सभी हमलावरों ने बाइक रोक ली और लाठी डंडे व तमंचे की बट से जमकर पीट दिया। इसमें देवी शरण, उनका भतीजा व पत्नी मुक्ति देवी गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मुक्ति देवी की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध जान लेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ संडीला अंकित मिश्रा ने बताया की आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed