{"_id":"5dea9a078ebc3e1bf900dba2","slug":"deadbody-of-a-man-found-hardoi-news-knp53054817","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी के मुंडन में आए युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी के मुंडन में आए युवक का शव मिला
विज्ञापन
चार दिन पहले दिल्ली से भतीजी के मुंडन में शामिल होने आए युवक का शव घर में ही गेट के निकट छप्पर के नीचे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने अधिक शराब पीने के कारण मौत होने की आशंका जताई है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगावां निवासी सत्यप्रकाश (25) पुत्र विश्राम कुशवाहा दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दो दिसंबर को सत्यप्रकाश की भतीजी का मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए वह गांव आया था।
शुक्रवार सुबह उसका शव घर के गेट के निकट छप्पर के नीचे चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई रामप्रकाश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि सत्य प्रकाश का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन विवाद के बाद रिश्ता टूट गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर जांच जारी होने की बात कही है।