फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of youth found hanging in in-laws house

ससुराल में युवक का शव फांसी पर लटकता मिला

Sat, 07 Aug 2021 06:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in in-laws house
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा स्थित ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुरसा थना क्षेत्र के ग्राम जल्लामऊ निवासी सुधीर (40) खेती करता था। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा में उसकी ससुराल है। पत्नी बीना बीमार होने के कारण कुछ समय से मायके में थी। तीन दिन पहले सुधीर भी ससुराल भदैचा गया था।

शनिवार की सुबह भदैचा में ही कोठरी में साड़ी के फंदे से उसका शव फंदे लटकता मिला। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सुधीर के साथ अनहोनी की आशंका जताई है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed