{"_id":"65d102080a74a616ac0d3954","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-on-cot-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110689-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव
Sun, 18 Feb 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ (हरदोई)। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पिलवान खेड़ा निवासी युवक का शव गांव से कुछ दूर रिक्खापुरवा में बने गोड़े में चारपाई पर पड़ा मिला। गर्दन और शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं। परिजन बीमारी से मौत होना मान रहे हैं।
पिलवान खेड़ा निवासी अमर सिंह राठौर (39) खेती करने के साथ ही कपड़ाें की सिलाई का काम भी करते थे। गांव से कुछ दूर रिक्खापुरवा में उनका गाोड़ा है जहां मवेशी बंधते हैं और एक कमरा भी बना है। शुक्रवार रात वह गोड़े में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह उनके छोटे भाई मानसिंह की पत्नी भैंस दुहने के लिए गोड़े पर गई तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह वापस घर गईं और परिजनों को जानकारी दी।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर चारपाई पर अमर का शव पड़ा था। मृतक के भाई मानसिंह का कहना है कि वह लिवर की बीमारी से पीड़ित थे, इसी से मौत हुई है। इस बीच गोपामऊ चौकी प्रभारी प्रेम सागर मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम बुलाई। टीम को गर्दन और शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।