फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of middle-aged man found hanging from noose

Hardoi News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Thu, 11 Apr 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found hanging from noose
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के पोठवा गांव में अधेड़ का शव मकान के दरवाजे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोठवा निवासी राम निवास (50) खेती करता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब का आदी था और अविवाहित था। बृहस्पतिवार सुबह उसके घर के बाहर से निकले ग्रामीणों ने दरवाजे के ऊपर बने जंगले में रस्सी के फंदे से शव लटकते देखा। अन्य ग्रामीणों व उसके भाई को घटना की जानकारी दी। छोटे भाई राजीव कुमार अग्निहोत्री की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि राम निवास शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed