{"_id":"5dd040438ebc3e54fa4b5b70","slug":"dead-body-of-farmer-found-in-field-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp5262591192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में खेत में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में खेत में मिला किसान का शव
विज्ञापन
संडीला(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा में शनिवार की सुबह किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। उसके गले में गमछा बंधा था। जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुन्नूखेड़ा निवासी प्रभू (70) पुत्र स्व. मैकू खेती करता था। उसकी पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। विधवा बेटी फूलमती उसके पास रहती है। फूलमती के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम प्रभू ज्वार की फसल देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात वापस न आने पर बेटी ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। सुबह बेटी ने पड़ोसी मुन्नालाल को पिता की तलाश करने खेत पर भेजा। मुन्नालाल ने खेत पर जाकर देखा तो प्रभू का शव खेत में रखी झोपड़ी के अंदर पड़ा था। उसके गले में गमछा बंधा था।
मुन्नालाल ने मृतक की बेटी को घटना की जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की बेटी ने अज्ञात पर पिता की हत्या करने की आशंका जताई है। उसने हत्या की वजह की जानकारी न होने की बात कही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।