फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a young man found lying on the road, accused of murder

Hardoi News: सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Wed, 25 Jan 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the road, accused of murder
ोटो-01- मृतक आनंद की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के कांशीराम कालोनी में एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। मामले में मृतक के भाई ने तीन लोगों पर उसे छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लोनार थाने के सायपुर विधाय निवासी आनंद श्रीवास्तव (30) और उसका बड़ा भाई अभिलाष श्रीवास्तव दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
दोनों भाई कोतवाली देहात की कांशीराम कालोनी में ब्लाक नंबर 5/52 में रहते हैं। 26 जनवरी को अभिलाष की बरात जानी थी। इस वजह से दोनों भाई 23 जनवरी को दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन

घर में मंगलवार देर रात महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच रात करीब 12 बजे आनंद के मोबाइल पर किसी का फोन आया, फोन आने के बाद वह कालोनी के ब्लाक नंबर-17 की तरफ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर बाद ब्लाक नंबर-17 की तरफ से लोग चोर-चोर का शोर मच गया। शोर सुन कर अभिलाष के अलावा तमाम लोग बाहर निकल कर दौड़ पड़े। ब्लाक नंबर-17 में देखा तो आनंद नीचे सड़क पर पड़ा हुआ था। उसे परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
अभिलाष का कहना है कि उसके भाई को तीन लोगों ने पकड़ कर तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। देर रात हुई इस तरह की वारदात से समूची कांशीराम कालोनी में दहशत का माहौल है।
एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि पुलिस की जांच में युवक का कालोनी की एक युवती से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है। उसी का फोन आने पर युवक घर से निकला था। मृतक के मोबाइल की तलाश की जा रही है। इसकी जांच के बाद घटना का खुलासा होगा।

कहीं आशनाई तो नहीं
कांशीराम कालोनी में आनंद श्रीवास्तव की मौत को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहें हैं। देर रात उसे किसने फोन किया था और किस मकसद से बुलाया था। इस तरह के सवाल आशनाई की तरफ इशारा कर रहे हैं।

फोटो-02- शादी के मंडप में रोती बिलखती महिलाएं

फोटो-02- शादी के मंडप में रोती बिलखती महिलाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed