फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body found in the room of Diwan of Excise Department

Hardoi News: आबकारी विभाग के दीवान का कमरे में मिला शव

Sat, 06 Jan 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the room of Diwan of Excise Department
सवायजपुर। आबकारी विभाग के दीवान का शव शनिवार को कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के महानगर थानाक्षेत्र के बड़ा चांदगंज भिंडिया टोला के मकान नंबर 531/55 में रहने वाले शैलेंद्र प्रताप सिंह आबकारी विभाग के क्षेत्र-5 (सवायजपुर) में तैनात थे। पिछले चार माह से सवायजपुर में ही भैलामऊ निवासी महादेव के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहते थे। पिछले तीन दिन से वह कमरे से नहीं निकले थे। इसकी जानकारी पड़ाेसी ने मकान मालिक महादेव को दी, तो वह मौके पर पहुंचे और मकान के अंदर गए। शैलेंद्र का शव उसके तखत पर अर्धनग्न अवस्था में औंधेमुंह पड़ा था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी महादेव ने प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह को दी, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशे का आदी था शैलेंद्र, परिजनों से भी था विवाद
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक जितेंद्र ने सार्वजनिक रूप से कहा कि शैलेंद्र नशे का आदी था। कमरे में भी शव के पास बियर की एक खाली केन पड़ी मिली है। उसका लोवर शौचालय में मिला है। इसके अलावा हर किसी की जुबां पर शैलेंद्र के परिजनाें से विवाद की भी चर्चा है। शैलेंद्र की मां इसी विवाद के कारण अपनी बेटी और दामाद के पास लखीमपुर खीरी में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed