{"_id":"5dc1bd028ebc3e5b1562a3cb","slug":"dcm-ruined-boy-hardoi-news-knp5240006190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को डीसीएम ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को डीसीएम ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कस्बे में कन्नौज चुंगी पर मंगलवार देर शाम सड़क पार कर रहे बालक को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला मलकंठ निवासी जावेद राजमिस्त्री है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मंगलवार शाम उसका 8 वर्षीय बेटा हसन उर्फ नूर आलम कन्नौज चुंगी पर गया था। उसके साथ में छोटी बहन सना भी थी। दोनों चुंगी से पैदल घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पार करते समय सना की चप्पल निकल गई। दोनों सड़क के दूसरे छोर पर आ गए।
इसी दौरान चप्पल उठाने सना सड़क पार कर गई। पीछे से हसन सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। उसी समय कन्नौज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने हसन को कुचल दिया। जिससे उसके सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजन हसन को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।