{"_id":"648b5e830d745497480dc0e4","slug":"dcm-hit-the-car-kotwal-died-hardoi-news-c-12-1-287523-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, कोतवाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, कोतवाल की मौत
विज्ञापन
कोथावां (हरदोई)। सीतापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रही लग्जरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार उन्नाव जनपद के गंगाघाट कोतवाल की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। चालक का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। कोतवाल कार से नौमिषारण्य जा रहे थे। वहीं, डीसीएम छोड़कर चालक फरार हो गया।
जनपद कानपुर के बर्रा कानपुर नगर निवासी कोतवाल राघवेंद्र सिंह (45) उन्नाव जनपद के गंगा घाट कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्लागंज गंगा घाट निवासी चालक नील कमल के साथ गुरुवार की सुबह करीब 7:30 नैमिषारण्य जा रहे थे। सीतापुर रोड पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में भदहा गांव के सामने सीतापुर की तरफ से आ रही आम से लदी एक तेज रफ्तार से डीसीएम ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखचे उड़ गए।
कार सवार कोतवाल व चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, डीसीएम छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा व कोतवाल सुनील दत्त कौल ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोथांवा भेजा, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में कोतवाल राघवेंद्र की मौत हो गई। वहीं चालक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर पर इलाज चल रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई।