फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Daughter-in-law's killer mother-in-law died due to ill health in jail

Hardoi News: बहू की हत्यारोपी सास की जेल में तबीयत बिगड़ने से मौत

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's killer mother-in-law died due to ill health in jail
हरदोई। दहेज हत्या के मामले में 10 दिन पहले खुद को सरेंडर करने वाली सास की जेल में अचानक हालत बिगड़ गई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना के अर्जुनपुर निवासी राजकुमार की पत्नी रीता की सन् 2019 में चार जून को जहर खाने से मौत हो गई थी। उसके अगले दिन पांच जून को फतेहगढ़ भगवन्तपुर मलवा निवासी मृतका के बाबा श्रीपाल ने रीता के पति राजकुमार, देवर पवन कुमार और सास कुसुमा (56) पत्नी रामेश्वर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसमें पति राजकुमार की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी। कुसुमा ने इसी साल एक मई को खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। जहां बुधवार की सुबह कुसुमा की तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले तो जेल के अस्पताल में दिखाया गया, वहां के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जेल प्रशासन कुसुमा को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था, उसी बीच उसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ईएमओ डॉक्टर शेर सिंह का कहना है कि मृत अवस्था में जेल से महिला को लाया गया था। इसका पता होते ही जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि कुसुमा बुजुर्ग थी और बीमार भी चल रही थी। इसके चलते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed