{"_id":"407e78199226fd49d3b1d30d3e95a28f","slug":"czech-will-not-split-the-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चेक न बंटे तो करेंगे चक्काजाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चेक न बंटे तो करेंगे चक्काजाम’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के बाद पीड़ित
विज्ञापन
किसानों को मुआवजे की चेकों का वितरण शत प्रतिशत अब तक न होने पाने से खफा
भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर तहसील में
प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन देकर 15 दिनों के भीतर चेक ों का वितरण
कराने की मांग की।
ज्ञापन से पूर्व भाजयुमो के जिला मंत्री अनुज मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फसल नुकसान मुआवजे को लेकर हर जिले में धनराशि वितरित कर दी गई है। इसके बाद भी डीएम द्वारा हर तहसील में अपने क्षेत्र में काम कर रहे लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सधई बेहटा के मजरा सिब्बापुरवा के किसानों के फसल नुकसान की रिपोर्ट लेखपाल द्वारा लगभग डेढ़ माह पहले लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद किसानों को चेकों का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। जिससे वहां के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी पप्पू गुप्ता को सौंपकर लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित किसानों को मुआवजे की धनराशि का वितरण जल्द से जल्द कराने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक शुक्ला, अमन मिश्रा, अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, नीरज गुप्ता, वैभव सिंह, वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे।