फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cylinder leakage fire, the mother and son Scorched

सिलेंडर लीकेज से लगी आग, मां-बेटा झुलसे

Wed, 16 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 16 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cylinder leakage fire, the mother and son Scorched
सिलेंडर - फोटो : demo pic

हरदोई। देहात कोतवाली के कौंढ़ा गांव में गैस सिलेंडर लीकेज होने से मां-बेटा झुलस गए। सिलेंडर की आग बुझाने के प्रयास में दुकान का सामान भी जल गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मां बेटा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


देहात कोतवाली के कौंढ़ा गांव निवासी राजेश की पत्नी छोटी बिटिया (45) बुधवार सुबह दस बजे रसोई में गैस चूल्हे पर खाना पकाने गई थी। चूल्हा जलाते समय सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर बचाव के लिए चीख पुकार मचाई। चीख सुनकर घर के  बाहर किराने की दुकान में बैठा बेटा शिवम (25) बचाव करने पहुंचा। आग की परवाह किए बिना ही सिलेंडर बाहर ले आया, लेकिन दुकान के पास सिलेंडर गिर गया। इससे दुकान में भी आग लग गई जिससे दुकान का सामान भी आग की चपेट में आकर जलने लगा। आग लगने की जानकारी होने पर पहुंचे पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान का सामान जल गया। जबकि सिलेंडर बाहर लाते समय शिवम भी झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से आग से झुलसे मां बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश के मुताबिक आग से दुकान में 70 हजार का सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed